आक्रोश महा प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करें भाजपा कार्यकर्ता : बाबूलाल सोरेन
Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा के हातियापाटा में मंगलवार को भाजपा मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन उपस्थित हुए। इस दौरान 11 सितंबर को प्रखंड स्तरीय आक्रोश महा प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
मौके पर बाबूलाल सोरेन ने कहा कि अबुआ राज की डुगडुगी पीटने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासी लुटे और पीटे जा रहे हैं। प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में बहन – बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। आदिवासी समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध एक सामाजिक राजनीतिक आदिवासी नेता सूर्या हांसदा को अपराधी घोषित करके बदले की भावना से की गई हत्या की सीबीआई जांच कराने और नगड़ी रांची में आदिवासियों की खेतिहर जमीन पर जबरन रिम्स 2 निर्माण के विरोध में आक्रोश महा प्रदर्शन होगा। बाबूलाल सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में शामिल होकर जन आक्रोश महा प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
बैठक में प्रखंड प्रमुख शुभजीत मुंडा, जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र, सांसद प्रतिनिधि बब्रु वाहन घोष, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुमंत श्यामल, द्विजेन प्रधान, अखिलेश साव, मदन महतो, दुलाल महतो, रतन मुंडा व गया किशोर प्रधान आदि उपस्थित थे।






























