बोड़ाम में रक्तदान शिविर 13 सितंबर को, तैयारी बैठक संपन्न
Patamda : बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच की ओर से 13 सितंबर (रविवार) को बोड़ाम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मंच के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानव सेवा के पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है। शिविर को सफल बनाने में हातु सरदार, नायके-डाकुआ, पीड़ गादी एवं तरप सरदार सहित मंच के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
रविवार को आयोजित तैयारी बैठक में शशिभूषण सिंह सरदार, सुरेन्द्र सिंह सरदार, फुलचांद सिंह सरदार, नीलकमल सिंह सरदार, गंगाधर सिंह सरदार, सुकु सिंह सरदार, सुभाष सहिष एवं राधेश्याम सिंह भूमिज मौजूद थे।



