गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, उपायुक्त को आमंत्रण
Patamda : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को पटमदा के लावा पंचायत भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को आमंत्रण पत्र सौंपा गया। शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने उपायुक्त को शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। समाजसेवी रजनी कांत सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।




