दिघी में जलमीनार खराब, 40 परिवार पेयजल संकट से परेशान
Patamda: पटमदा प्रखंड के दिघी गांव स्थित माहली टोला में पिछले 10 दिनों से जल मीनार खराब पड़ी है। संजय माहली के घर के समीप स्थित इस जल मीनार के खराब होने से टोला के करीब 40 परिवारों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि माहली टोला में पेयजल के लिए एकमात्र जल मीनार है, जिस पर 40 से 50 परिवार निर्भर हैं। पिछले 10 दिनों से जल मीनार खराब रहने के कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर सुधाकर, जीतू माहली, घलटू, जयनाथ, अशोक महतो, जगन्नाथ माहली, सुधाकर महतो, अंबुज महतो, सतीश महतो, मधुसूदन महतो, पशुपति महतो, राजा महतो, हेमंत, फटिक, सागर प्रामाणिक, मानिक, रहिन प्रामाणिक महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।











