भूला मोड़ में दुर्गा मंदिर की छत ढलाई कार्य संपन्न, ग्रामीणों में खुशी
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूला मोड़ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की छत का ढलाई कार्य मंगलवार को जनसहयोग से संपन्न हुआ। इससे पूर्व मंदिर के पुरोहित कान्हाई लाल मुखर्जी ने विधिवत पूजा करते हुए कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद सैकड़ों लोगों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
इस संबंध में पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य रजनीकांत सिंह ने बताया कि करीब 25 वर्षों पूर्व गांव के ही आदिवासी परिवार के दो भाइयों वैद्यनाथ सिंह (अब दिवंगत) एवं गणेश सिंह ने मंदिर निर्माण हेतु अपनी कीमती रैयती जमीन दान में दी थीं। उन्होंने बताया कि लगातार 25 वर्षों तक पूजा के बाद इस बार मंदिर की छत का ढलाई कार्य शुभ दिन में संपन्न हुआ। इसके लिए पूरे गांव के लोगों के अलावा आसपास के काफी लोगों ने ईंट, गिट्टी, सीमेंट, बालू एवं नकदी का सहयोग किया। इससे गांव में खुशी का माहौल बन गया। मौके पर कान्हाई लाल मुखर्जी, मंथन सिंह, विजय सिंह, रंजीत महतो, अंबुज गोराई, दामु सिंह, आदित्य मुखर्जी, जीवन सिंह, गंगाधर मुखर्जी, देवेन मुखर्जी, देवाशीष मुखर्जी, गौरव मुखर्जी, गोबिंद महतो, युधिष्ठिर महतो, सुमन मुखर्जी, संतोष सिंह, शंभू महतो, कली सिंह, बुद्धेश्वर बनर्जी, रंजीत सिंह, प्रकाश कर्मकार, रतन सिंह, शंभूनाथ सिंह, कल्लोल कर्मकार, कृष्णपद गोराई, विष्णु कर्मकार, शुभम बनर्जी, गोविन्द मुखर्जी व हलधर मुखर्जी आदि उपस्थित थे।






























