बनकुंचिया निवासी छऊ कलाकार का निधन, शोक की लहर
Patamda: पटमदा के बनकुंचिया गांव निवासी लालमोहन महतो की मंगलवार को इलाज के दौरान जमशेदपुर के एक नर्सिंग होम में 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह भिड़का बाबा छऊ नृत्य दल बनकुंचिया के संचालक थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही लोक कलाकारों में शोक की लहर है। इस संबंध में भिड़का बाबा छऊ नृत्य दल के उस्ताद शैलेंद्र महतो ने बताया कि लालमोहन बाबू लीवर की बीमारी से ग्रसित थे और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।



