सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई धरम पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर गांव में कुमीर खूंटकाटी हिंदयार वंश के द्वारा आयोजित पांता पूजा (धरम पूजा) रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। शनिवार शाम को संध्या आरती के पश्चात नगेन पुनुरियाड़ एवं ममता महतो की टीम के द्वारा रात्रि जागरण के रूप में महाराय काव्यपाठ की प्रस्तुति दी गई। रविवार को अहले सुबह पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न होने के बाद मन्नत रखने वाले बालक- बालिकाओं का मुंडन कराया गया।
पुरंतरी अनुष्ठान में कुमीर हिंदयार गोष्ठी के अलावा पेनादा (बोड़ाम), चुड़दा (पटमदा) पश्चिम बंगाल के धोबनी, तुलसीडीह तथा आमड़ाबेड़ा के अधिकांश परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान को सफल संचालन में छुटुलाल महतो, अभिलाष महतो, भरत महतो, श्रावण महतो, हरलाल महतो, निरंजन महतो, ऋशिकेश महतो, सुधीर महतो, बुद्धेश्वर महतो, अशोक महतो, सुरेश महतो,पूर्ण चंद्र महतो ,सागर महतो, मुरली महतो, सनातन महतो एवं प्रबोध कुमार महतो सहित खानदान के सभी सक्रिय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


