गोबरघुसी में आयोजित सोमनाथ स्मृति ट्रॉफी सीजन-2 के फाइनल में दिघी ब्वॉयज बना चैंपियन
Patamda : पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी में जय मां काली बामनी क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित दो दिवसीय सोमनाथ स्मृति ट्रॉफी सीजन-2 का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में दिघी ब्वॉयज ने घोड़ानेगी को 6 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बल्लेबाजी कर तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा ने गेंदबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिघी ब्वॉयज ने निर्धारित 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 68 रन बनाए। जवाब में 69 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोड़ानेगी की टीम 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। इस तरह दिघी ब्वॉयज ने 6 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विजेता दिघी ब्वॉयज को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता घोड़ानेगी को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पटमदा और बामनी की टीमों को 7-7 हजार रुपये दिए गए। दिघी ब्वॉयज के संतोष महतो को फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सौमिक मंडल को मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन तथा जयदेव मंडल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, झामुमो बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, शिक्षक प्राणकृष्ण कुंभकार समेत अन्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में परमेश्वर गोप, राजेश कुमार मान्ना, राकेश मंडल, सौमिक, जयदेव, धर्मेंद्र, अजय, माधव, श्रीमंत, मिट्ठू, गुणधर, राजा, उत्तम, मंगल, विकास, प्रदीप, दिवाकर, अरविंद, विकास प्रताप सिंह व अभिषेक समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।




