बेलटांड़ चौक में पांच दिन बाद बिजली बहाल, मिली राहत
Patamda : पटमदा के बेलटांड़ चौक में करीब पांच दिनों से ठप बिजली आपूर्ति गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे बहाल हो गई। इससे स्थानीय दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने बताया कि लगातार बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गुरुवार सुबह विभाग द्वारा भेजे गए 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर को जोड़ते समय अचानक धुआं उठने लगा, जिससे एक बार फिर निराशा हुई।
इसके बाद विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू और स्थानीय उपभोक्ताओं के लगातार प्रयास से कार्यपालक अभियंता ने देर शाम नया 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। देर रात ट्रांसफॉर्मर चालू होने के साथ ही बेलटांड़ चौक में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।








