पटमदा, बोड़ाम और काटिन में कल तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Jamshedpur : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-2 की ओर से मंगलवार को पटमदा, बोड़ाम और काटिन क्षेत्र में करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विभाग के अनुसार 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पटमदा, बोड़ाम, काटिन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
इस दौरान पटमदा, बोड़ाम, काटिन सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इस अवधि में सिक्योर मीटर के माध्यम से मीटरिंग यूनिट का कार्य किया जाएगा। विभाग ने बताया कि यह कार्य अत्यंत आवश्यक होने के कारण निर्धारित समय में कराया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए विद्युत संबंधी जानकारी अथवा विशेष परिस्थिति में सहायक विद्युत अभियंता, मानगो-2 के मोबाइल नंबर 9431135904, कनीय विद्युत अभियंता, आजादनगर के नंबर 9431135952, शिकायत नंबर 7061099008 तथा पटमदा विद्युत शक्ति उपकेंद्र के नंबर 9199569849 पर संपर्क करने की अपील की है।



