हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, शटर तोड़ चट कर गए धान
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Gurabanda (S. Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है। शनिवार देर रात को जंगली हाथियों के एक झुंड ने सिंहपुरा बाजार स्थित जयहरी महतो की दुकान का शटर को तोड़ दिया एवं घर में रखे 5 क्विंटल धान को हाथियों ने निवाला बनाया।
Advertisements
स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार शाम 6 हाथियों का झुंड अर्जुनबेड़ा वन क्षेत्र से ज्वालकाटा की ओर आया था। वन विभाग की टीम ने हाथियों को घने जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथियों का झुंड देर रात को सिंहपुरा पंहुचा। घर में धान का गंध मिलते ही दुकान का शटर तोड़ दिया। इससे जयहरी को हजारों का नुकसान हुआ है। गौरतलब हो कि विगत कई दिनों से हाथी गुड़ाबांदा प्रखंड में विचरण कर रहे हैं। बालिजुड़ी के सरोज पाल और स्वर्गछिड़ा के अतुल बेरा की मौत हाथियों के हमले से हो चुकी है। कई किसानों के धान की फसलों को भी हाथियों ने रौंद कर नष्ट कर दिया है। हाथियों के बढ़ते आक्रमण से ग्रामीण भयभीत हैं।