उत्पाद विभाग की टीम ने लावजोड़ा में की छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के आसपास शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विक्रम महतो के घर पर विशेष छापेमारी कर अवैध तरीके से रखे गए भारी संख्या में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने विक्रम महतो के घर से पश्चिम बंगाल राज्य में बिक्री होने वाली विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब तथा बीयर का स्कंध बरामद किया। विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान करीब 33 लीटर अवैध विदेशी शराब व 9 लीटर बीयर बरामद किया गया।
छापेमारी दल की सतर्कता से अभियुक्त विक्रम महतो के फरार होने की योजना को विफल कर दिया। चारों ओर घर के घेराबंदी कर घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। विभाग द्वारा
अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में अग्रसारित किया गया।


