भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मंत्री ने किया जनसंपर्क
Gurabanda: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में खूंटी के पूर्व विधायक एवं झारखंड के पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा और जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र ने कार्यकर्ताओं संग जनसंपर्क अभियान चलाया।
उन्होंने धालभुमगढ़ मंडल अंतर्गत जूनबनी पंचायत के ग्राम डोभा, जूनबनी, रघुनाथडीह, बागुला, हरिनदुकड़ी, जुगिशोल पंचायत के चतरो, जुगिशोल, दोलकी, तिलाबनी मे बूथ समिति और ग्रामीणों के साथ बैठक की। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष मे मतदान करने का आग्रह किया। मौके पर उप मुखिया सूजन मान्ना, उमा मंडल, प्रशांत महतो, चन्दन सिंह मुंडा, सुधांशु मान्ना, दीपक मंडल, दिलीप टुडू, राजीव टुडू, मुनीराम टुडू, गणेश महतो, मनोज आदि उपस्थित थे। खिजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन ने गुड़ाबांदा क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाया। जिसमें मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात, सुमंत श्यामल, मनोज बांसुरी व द्विजेन प्रधान आदि शामिल हुए।


