रामगढ़ में भीषण सड़क दुघर्टना, 3 स्कूली बच्चों समेत 4 की दर्दनाक मौत
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Ranchi : रामगढ़ जिले में बुधवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क दुघर्टना हो गई। एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया। इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं। मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है। दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई। एलपी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, घटनास्थल पर ही 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गयी। एलपी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
Advertisements
सूत्र बताते हैं कि गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान आलू लदे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। बच्चों की मौत के बाद घटनास्थल पर चीत्कार मच गई। मृतकों के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे थे। घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन घटना के प्रति लोगों में काफी रोष है।