पटमदा प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
Patamda : जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। गुरुवार को पटमदा प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल सहियाओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान जल सहियाओं ने मंदिर परिसर में उगी घास की सफाई की तथा इधर-उधर बिखरे पत्तों और कचरे को एकत्र कर कूड़ेदान में डाला। भारी बारिश के कारण मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में घास काफी बढ़ गई थी, जिसकी अभियान के तहत सफाई की गई।
मौके पर जल सहिया संघ की अध्यक्ष दुखनी सोरेन, सचिव पायो रानी मुर्मू और कोषाध्यक्ष नेपाली महतो ने बताया कि स्वच्छता अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगा।




