पटमदा में झारोटेफ व अजप्ता ने किया नवनियुक्त सहायक आचार्यों का अभिनंदन
Patamda: कर्मचारियों के महासंघ झारोटेफ़ की पटमदा प्रखंड इकाई एवं आखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्ता) पटमदा की ओर से नवनियुक्त सहायक अचार्यों का पटमदा स्थित बीआरसी के प्रशाल में एक भव्य स्वागत सह अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व झारोटेफ के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध कुमार महतो, सचिव शक्ति शेखर और अजप्ता के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो, सचिव प्रबोध कुमार महतो तथा पूर्व जिला पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने किया। समारोह के दौरान महासंघ के उद्देश्यों, नीतियों एवं संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं में झारोटेफ़ जिलाध्यक्ष पंचानन महतो ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, सेवा शर्तों में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों को एकजुट कर संगठित आवाज प्रदान करना है। संगठन ने पूर्व में भी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को सरकार और विभाग के समक्ष मजबूती से रखा है और आगे भी यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध कुमार महतो ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे सशक्त कड़ी हैं। उनके कर्तव्य, समर्पण और एकता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को अजप्ता की ओर से लक्ष्मीकांत महतो, राजेश कुमार मिश्रा व जगदीश चंद्र महतो सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने भी संबोधित किया और अपने संघ द्वारा शिक्षा और शिक्षक हित मे किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों ही संगठनों के बीच संगठन की एकता, अनुशासन और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मौके पर पर मुख्य रूप से बीआरपी अबनी कांत महांती, बीपीओ शकुंतला महतो, बीआरपी श्यामापद गोप, नरेन्द्रनाथ दत्ता, ब्रह्मपद महांती, पंकज मिश्र व गणेश प्रसाद दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






























