झामुमो नेता सोमेश का डुमरिया व गुड़ाबांदा में भव्य स्वागत

Gurabanda (S. Kumar) : झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने रविवार को गुड़ाबांदा क्षेत्र का दौरा किया। गुड़ाबांदा के कासियाबेड़ा में ग्रामीणों ने आदिवासी पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत नगाड़ा व मांदर की थाप पर किया। मुढ़ाठाकरा आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन में आयोजित प्रखंड कमिटी की विस्तार बैठक में भी सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। उन्होंने नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमेश ने कहा कि प्रखंड कमिटी सभी बूथों पर कमिटी को मजबूत बनाएं। बूथ कमिटी में महिलाओं को भी शामिल करें। घाटशिला में उप चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट और समर्पित होकर काम करें। मौके पर झामुमो नेता जगदीश भकत, कान्हू सामंत, प्रधान सोरेन, कालिपद गोराई, प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, बुकाई सोरेन, भोगन मुर्मू, बिमल कर्मकार आदि उपस्थित थे। जबकि डुमरिया में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन के नेतृत्व में उनका स्वागत बुके देकर किया गया।


