सड़क दुघर्टना में घायल मनोज कुमार बास्के नर्सिंग होम में भर्ती, ट्रेलर से टकराने के बाद बाइक हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पूनसा में एनएच 18 पर शनिवार को एक खड़े ट्रेलर से टकराने के बाद पटमदा के धूसरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज बास्के की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उनकी बाइक पर पीछे सवार उनके भतीजे शत्रुघ्न बास्के भी घायल हो चुके हैं। गंभीर हालत में दोनों को तत्काल सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था ने एम्बुलेंस से नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किए जाने पर मनोज कुमार बास्के के पुत्र रूपचांद बास्के ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु डिमना स्थित स्मृति सेवा सदन में भर्ती कराया है।
Advertisements
फिलहाल मनोज कुमार को अंदरूनी चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शत्रुघ्न बास्के के सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट के बाद रक्तस्राव होने से उनका भी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पटमदा एवं बोड़ाम के कई शिक्षकों एवं शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।