अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, ईचागढ़ पुलिस ने 7 एकड़ खेती को किया नष्ट
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मतकामडीह गांव के जंगल झाड़ी में लगे करीब 7 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती को पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया। अफीम खेती पर ट्रैक्टर चलाकर सभी पौधों को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में जिला जैप के जवानों ने अफीम खेती के खिलाफ यह कार्रवाई की।
Advertisements
थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करीब 7 एकड़ जमीन पर लगे अफीम खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। खेती करने वाले को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना क्षेत्र में अफीम खेती करने वाले किसानों को वैकल्पिक खेती को अपनाने का अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अफीम खेती का पता लगाया जा रहा है। जिस गांव में किसान अफीम खेती किया है, वह स्वयं नष्ट कर दें अन्यथा पुलिस द्वारा नष्ट कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बीहड़ गांवों में धड़ल्ले से अफीम की खेती की जा रही है और प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग उसे नष्ट नहीं कर रहे हैं, जिससे पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है।