छह माह से खराब जलमीनार की मरम्मत, बांकादा के ग्रामीणों को मिली पेयजल संकट से राहत
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत बांकादा गांव में करीब छह माह से खराब पड़ी जलमीनार की मरम्मत पंचायती राज विभाग के सहयोग से कराई गई। इससे गांव के करीब 50 परिवारों को पेयजल संकट से राहत मिली है। जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो ने पंचायत सचिव दिनेश प्रसाद से संपर्क कर जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की थी।
मौके पर दीपक महतो, तपन महतो, रहिन प्रमाणिक, विफल मुंदी, राजीव प्रमाणिक, खगेन महतो और सुफल महतो आदि मौजूद थे। इसके बाद विभागीय स्तर पर पहल करते हुए जलमीनार को दुरुस्त कराया गया। जलमीनार चालू होने के बाद ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर पेयजल उपलब्ध होने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, जलमीनार खराब रहने के कारण उन्हें पानी के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। दूर से पानी लाने में खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती थी। मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पहल के लिए देवव्रत महतो समेत संबंधित विभाग के प्रति आभार जताया।




