मंगलवार को पूर्व बीडीओ से पदभार ग्रहण करने के दौरान नई बीडीओ डुंगडुंग
Advertisements
Patamda : पटमदा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड परिवार की ओर से आयोजित एक समारोह में नव पदस्थापित बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं पूर्व बीडीओ पियूषा शालीना डोना मिंज को शॉल ओढ़ाकर व अन्य उपहार देकर विदाई दी गई।
इसके पहले बीडीओ मिंज ने रांची जिले के इटकी प्रखंड से आई नई बीडीओ को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद नई बीडीओ ने कार्यालय के सभी स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता रहेगी। मौके पर प्रखंड लिपिक, पंचायत सचिव व वेंडर मौजूद थे।