पटमदा के रांगाटांड़ में दो बाइकों के बीच टक्कर, 2 गंभीर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगाटांड़ निर्मल चौक के समीप सोमवार को शाम करीब 5 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में दोनों घायलों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के युवा नेता प्रताप महतो, उत्तम महतो, शंभू महतो, शिवशंकर महतो, अमित महतो व विजय महतो ने तत्काल माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Advertisements
इस संबंध में प्रताप महतो ने बताया कि एक बाइक पर सवार माचा गांव निवासी स्वपन हालदार (57) अपने घर से पटमदा बस्ती की ओर जा रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर सवार कपाली गौसनगर निवासी सामद अंसारी (45) काटिन बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच पटमदा मुख्य सड़क पर ओवरटेक के चक्कर में दोनों की भिड़ंत हो गई और दोनों ही अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गए।