अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंदा, पटमदा निवासी युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी व बेटी गंभीर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बनडीह मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में उसकी पत्नी व बेटी गंभीर है। बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर अनियंत्रित एक पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे उसपर सवार तीनों घायल हो गए और चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ीग्राम गांव निवासी मंगल टुडू (35) के रूप में हुई है जो बोड़ाम के ही राजाहाटा गांव स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे।
Advertisements
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गंभीर हालत में घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजने की तैयारी पुलिस के द्वारा की जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप वैन माधवपुर के रास्ते बंगाल की ओर भागने लगा तो उप प्रमुख प्रतिनिधि फनी भूषण महतो समेत कई लोगों ने पीछा करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया।