पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में पूर्व छात्र संघ का गठन, कृत्तिवास महतो बनाए गए अध्यक्ष
Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के परिसर में शनिवार को पूर्व छात्र संघ के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पूर्व छात्रों और प्राध्यापकों ने संघ की भूमिका एवं उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व छात्र संघ कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देने, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा कॉलेज को शिक्षा जगत में नई पहचान दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस दौरान संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिनमें कृतिबास महतो अध्यक्ष, विश्वनाथ महतो सचिव, परमेश्वर गोप कोषाध्यक्ष, राकेश मंडल उपाध्यक्ष, विष्णुदेव सिंह एवं अजय मुर्मू सह सचिव, नेहा कुमारी एवं विकास मंडल सह कोषाध्यक्ष। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में जयदेव महतो, अजय मंडल, प्रह्लाद चंद्र महतो, हीरालाल महतो, संजीव, संजय, किरीटी, देवराज माण्डी, मलय दत्ता, लक्षण हेम्ब्रम, अन्य पूर्व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। अतिथि के रूप में प्राचार्य कृष्णपद महतो, व्याख्याता विश्वनाथ महतो, शाश्वती महतो, माधुरी, बी विनायक व डॉ. कमल कुमार महतो मौजूद थे।





