पटमदा एवं बोड़ाम के 4 शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक दी गई विदाई
गोलकाटा
Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के 2- 2 प्राथमिक शिक्षकों के शनिवार को सेवानिवृत्त होने से एक बार फिर से दोनों ही प्रखंडों में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने वाली है। पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गोलकाटा में पदस्थापित सहायक शिक्षक दिलीप कुमार बेरा की सेवानिवृत्ति के उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत व सम्मान विद्यालय परिवार के सदस्यों के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया। मौके पर अतिथियों ने दिलीप बाबू द्वारा शिक्षा के प्रति ईमानदारी पूर्वक किए कार्य व मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
डांगडुंग
वहीं प्राथमिक विद्यालय घाघराघाट के प्रधान शिक्षक रामपद महतो ने रवींद्र संगीत व नजरुल गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। मौके पर सभी भावुक भी हो गए। शिक्षिका दीपाली मुदी ने बताया कि सेवा में आने वाले का सेवानिवृत्त होना एक परंपरा है। जिसका हर किसी को पालन करना ही होता है। दिलीप बाबू का शिक्षकों और छात्रों से हमेशा मधुर संबंध रहा। विगत 8 वर्षों की सेवा में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा अनुशासन प्रदान करने में वे सदैव तत्पर रहे। इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए दुखदायी है। सभी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इसके पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मानिक चंद्र सिंह, विद्यालय के शिक्षक और गणमान्य लोगों द्वारा दिलीप बाबू को माला पहना कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र- छात्राओं एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा कई उपहार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानिक चंद्र सिंह तथा नेपाल टुडू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सीआरपी मनोरंजन गोराई व अशोक कुमार महतो, शिक्षक प्रदीप कुमार, प्रबोध कुमार महतो, शक्ति शेखर, रामपद महतो, रंजीत मंडल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमला कांत कोड़ा, पूर्व अध्यक्ष नारायण कोड़ा, संयोजिका झरना कोड़ा व सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। नीचे भी पढ़ें
जोबा
इसके अलावा जोबा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक सहदेव महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरूम्बिल के शिक्षक नारायण चंद्र सहिस एवं डांगडुंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक अजय मल्होत्रा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में प्रबंधन समिति की ओर से समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।
हुरूम्बिल





