पटमदा में खेलो झारखंड के दूसरे दिन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने किया विजेता टीमों को पुरस्कृत

Patamda : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड के दूसरे दिन मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता बीआरसी जाल्ला मैदान में हुई। प्रतियोगिता के तहत अंडर- 14, अंडर-17 बालक एवं बालिका तथा अंडर- 19 बालक वर्ग का आयोजन हुआ।

प्रखंड के विभिन्न मध्य तथा उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर- 14 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुसरा विजेता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओपो की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावा विजेता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मादालकोचा उपविजेता बनी। अंडर- 17 बालक वर्ग में +2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा विजेता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मादालकोचा उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में एस एस +2 पटमदा विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी उपविजेता बनी। अंडर- 19 बालक वर्ग में +2 उच्च विद्यालय बांगुड़दा विजेता तथा एस एस +2 उच्च विद्यालय पटमदा उपविजेता रही। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि खेल से बच्चों का तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है तथा स्वस्थ मन से ही शिक्षा की उपलब्धि होती है।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में बीआरपी अबनी कुमार महांती, बीपीओ शकुंतला महतो, खेल शिक्षक राहुल कुमार, श्यामापद गोप, महेश द्विवेदी, अरविंद कुईला, डॉ. समीर कुमार, रवि नरेश प्रसाद, प्रबोध कुमार महतो, अजीत कुमार, अंब्रेश कुमार, रामपद महतो, बासुदेव महतो, हरप्रीत सिंह कौर, रामपद महतो, राजनरायन दत्त, प्राणकृष्ण कुंभकार, मधुमिता गोराई, पंचानन महतो, रथू महतो व पशुपति महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।






























