सोशल मीडिया पर असावधानी से गोपनीयता भंग होने का खतरा, जागरूक किए गए विद्यार्थी
Patamda : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच एक कार्यशाला आयोजित की गई। सोशल मीडिया का हमारे दैनिक जीवन में उपयोग एवं सावधानियां विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका सही और संतुलित उपयोग ही हमारे लिए लाभकारी हो सकता है। युवाओं को चाहिए कि वे इसके दुरुपयोग से बचते हुए इसका प्रयोग शिक्षा, जानकारी एवं समाज हित के कार्यों में करें।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता गोपाल कुमार (बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश) ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि किस प्रकार असावधानी बरतने पर सोशल मीडिया फेक न्यूज़, अफवाह फैलाने, साइबर बुलिंग, ठगी तथा गोपनीय जानकारी लीक होने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सावधान किया कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, बैंक विवरण या पता सार्वजनिक न करें और हमेशा गोपनीयता सेटिंग्स का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने समय प्रबंधन और डिजिटल जिम्मेदारी निभाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर गोपाल, कुमार, कौशेलेन्द्र कुमार, डोली डे, सुखदेव हेम्ब्रम व कृष्णपद महतो आदि उपस्थित रहे।





