बोड़ाम में पेड़ के नीचे भोजन कर रहे दो व्यक्ति की वज्रपात से हुई मौत
किसान चक्रधर कुंभकार (फाइल फोटो)
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामशोल गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति गोभी के खेत में काम करने के बाद एक नीम के पेड़ के नीचे भोजन कर रहे थे। आधा खाना खाए थे और खाने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हालांकि मौत की पुष्टि बोड़ाम के चिरूडीह नर्सिंग होम के चिकित्सक ने की। मृतकों में मजदूर प्रभाष सिंह (45) एवं किसान चक्रधर कुंभकार (44) शामिल हैं। यहां कुल 4 लोग काम कर रहे थे। लेकिन अन्य दो मजदूर सुरक्षित बच गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


