रोमांचक मुकाबले में बोड़ाम ने बहरागोड़ा- ए को एक विकेट से हराया
Patamda: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का एक मैच शनिवार को बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में बहरागोड़ा- ए और बोड़ाम के बीच मैच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। बहरागोड़ा-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट की मदद से 179 रन बनाई। सर्वाधिक प्रसेनजीत ने 49 गेंद पर 64 रन और हम्माद ने 23 रन बनाए। बोड़ाम के गेंदबाज कंचन ने तीन और चिन्मय ने दो विकेट लिए।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बोड़ाम टीम के पार्थ गोप के शानदार 65 रन और अमित महतो के 23 रन की मदद से 29.4 ओवर 9 विकेट खोकर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंतिम ओवर में बोड़ाम को जीतने के 5 रन की जरूरत थी और टीम के एक विकेट शेष थे लेकिन अमित ने अंतिम ओवर में चौका लगाकर अपने टीम को जीत दिला दी। बहरागोड़ा- ए के गेंदबाज शुभम ने तीन विकेट और उत्पल ने दो विकेट लिए। पार्थ गोप को मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर अफाक आलम और शंकर पॉल व स्कोरर मनोज पाठक थे। 7 दिसंबर को चाकुलिया बनाम बोड़ाम के बीच मैच खेला जाएगा।






























