बोड़ाम में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर
Patamda: बराभूम- बांदोवान मुख्य सड़क पर शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ासुसनी मध्य विद्यालय के पास हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक राकेश महतो (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव का निवासी है जो बंगाल के बराबाजार से अपने घर लौट रहा था। तेज रफ्तार के कारण स्कूल के पास मौजूद ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क से कई मीटर दूर जाकर गिर गया। इसकी जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया ने बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस द्वारा घायलावस्था में उसे माचा स्थित सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई। शरीर के कई हिस्से में उसे चोटें आईं हैं।


