इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बनी विजेता

Jamshedpur: शुक्रवार को एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन था, जिसमें इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट – 2025 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस, जमशेदपुर, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी एवं एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी की टीमों ने भाग लिया। एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो को पराजित कर दिया। टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जबकि सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
इसमें अतिथि के रूप में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष विवेक सिंह, करीम सिटी कॉलेज की एचओडी डॉ. सुचिता भुईयां, डॉ. अनामिका सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार झा, हेमंत पाठक (प्रतिनिधि), समाजसेवी राम केबल सिंह एवं बिनय मिश्रा मौजूद थे। कमेंटेटर के रूप में राजेश कुमार मन्ना, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र एवं खेल समन्वयक के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश्वर प्रसाद वर्मा मौजूद थे।
मौके पर अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है अपनी प्रतिभा दिखाने का। हम उम्मीद करते हैं कि यह टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न होगा। डॉ. सुचिता भुईयां ने कहा कि हम एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आयोजनों की सराहना करते हैं। यह टूर्नामेंट छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का समापन शनिवार को होगा, जिसमें फाइनल मैच खेला जाएगा।





