बर्मामाइंस में 11 जनवरी को रक्तदान कर दिशाेम गुरु को श्रद्धांजलि देने का संकल्प
Jamshedpur : रविवार को जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्लब हाउस में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर 11 जनवरी 2026 को झारखंड राज्य के जनक दिशाेम गुरु शिबू सोरेन एवं बीर शहीद सुनील महतो जी के जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में बस्ती, टोला में बैठक कर लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैनर पोस्टर के मध्यम से भी प्रचार- प्रसार करने एवं रक्तदाताओं को आकर्षक गिफ्ट देने पर सहमति बनी।
मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि विगत 12 वर्षों से गुरु जी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन होता आया है और हम सभी लोग गुरुजी की लंबी उम्र की कामना करते थे, इस बार गुरुजी हमारे बीच नहीं है, तो सफल रक्तदान शिविर कर हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से दल गोविन्द लोहरा, गोल्डी तिवारी, आनन्द श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह, सतनाम सिंह, रूपेश आहूजा, प्रतीक सिंह दिनकर, बबलू टुडू, सालखु टुडू, मनोज तांती, चन्दन पांडे, अभय पांडे, अमित शर्मा, मोहम्मद मैनुल, बासु राव, संजय कुमार, रिंकू सिंह, फतेह लोहार, आनन अग्रवाल, श्रीहरि नाथ पंडित आदि उपस्थित थे।





