दुआरीडीह स्कूल में बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र
Patamda: 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सहायक शिक्षक उज्ज्वल कांति दास की पहल पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुआरीडीह के दर्जनों बच्चों के बीच समाजसेवी द्वारिका प्रसाद अग्रवाल के द्वारा नये कमीज, पैंट, स्कार्ट, सलवार सूट आदि बांटे गए।
इससे पूर्व प्रधानाध्यापक सुखेंदु कुमार मांडी ने झंडा फहराते हुए राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सह अभिभावक जगदीश सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। इस कार्य के लिए सरोज कुमार मंडल, पद्मा वाला सिंह व बलराम उपाध्याय का योगदान रहा।





