बेलटांड़ में विजया दशमी पर बांग्ला जात्रा जननी आजो ज्वलछे का उद्घाटन
Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष विजया दशमी के मौके पर बांग्ला जात्रा जननी आजो ज्वलछे का मंचन हेतु बुधवार को रात्रि पौने 10 बजे विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पटमदा दक्षिणी के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, समाजसेवी विश्वनाथ महतो एवं ग्राम प्रधान बृंदावन दास मौजूद थे। जबकि कमेटी की ओर से महासचिव विजय कुमार मंडल कोषाध्यक्ष, शिशुलाल महतो, संस्थापक कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, जात्रा कार्यक्रम प्रभारी माणिक हालदार, मुरारी मोहन पाल, ललित हांसदा, मदन हालदार, प्रदीप कुमार पैड़ा एवं संचालक हृदय कुंभकार मौजूद थे। इसमें मुख्य कलाकार के रूप में ईशान चंद्र गोप, शिशुपाल सिंह सरदार, मिहिर कुमार प्रमाणिक, जगन्नाथ कर्मकार, विश्वनाथ मंडल, मिहिर कुमार महतो, पतित पावन दत्त, पंचानन प्रमाणिक, उत्तम प्रमाणिक, तरुण दत्त, प्रधान प्रमाणिक, साधु मंडल, अशोक दास व आलोक महतो आदि शामिल हैं। जात्रा कार्यक्रम आमरा कजन जात्रा कमेटी बेलटांड़ के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है।












