चेचिस की टक्कर से घायल लंबोदर हांसदा की 5 माह बाद इलाज के दौरान मौत
Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुटिमाकुली गांव के पास बीते 23 मई को चेचिस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 47 वर्षीय लंबोदर हांसदा की रविवार को मौत हो गई। उनका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा था। इलाज के बाद घर पर रहने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना 23 मई की सुबह हुई थी। लंबोदर हांसदा मजदूरी करने के लिए अपने घर से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर कुटिमाकुली गांव के पास एक चेचिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में चेचिस वाहन के खिलाफ बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
समाजसेवी उमेश चंद्र महतो ने बताया कि उनके इलाज में 16 लाख का बिल हुआ था और वह करीब डेढ़ माह तक कोमा में थे, अंततः उनकी मौत हो गई।












