आमरा कजन जात्रा कमेटी ने बेलटांड़ में मनाया विजया मिलन समारोह
Patamda: आमरा कजन जात्रा कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को बेलटांड़ स्थित ग्राम प्रधान संघ भवन में विजया मिलन समारोह आयोजित किया गया। माणिक हालदार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बांग्ला जात्रा से जुड़े दर्जनों कलाकारों और कलाप्रेमियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर ईशान चंद्र गोप ने कहा कि विजया दशमी के अवसर पर बेलटांड़ में बांग्ला जात्रा ‘जननी आजो ज्वलछे’ के सफल मंचन की खुशी में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को विजया दशमी की शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
समारोह में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, बेस्ट एक्टर शिशुपाल सिंह सरदार, पतित पावन दत्त, मिहिर कुमार प्रमाणिक, प्रदीप कुमार पैड़ा, अशोक दास, आलोक महतो, तरुण दत्त, मिहिर कुमार महतो, पंचानन प्रमाणिक, प्रधान प्रमाणिक, साधु मंडल, विश्वनाथ मंडल, राजू मंडल, शिशुलाल महतो, अश्विनी दास, जगन्नाथ कर्मकार, उज्ज्वल कांति दास, सहदेव दास, कृष्णप्रसाद महतो, प्रवीण मल्लिक, फणीभूषण महतो, मुरारी मोहन पाल और उत्तम प्रमाणिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।












