पटमदा-बोड़ाम के 35 बच्चों को मिली ज्योति फेलोशिप परीक्षा में सफलता, 7वीं से 12वीं तक मिलेगी छात्रवृत्ति
Patamda: टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से ज्योति फेलोशिप परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें इस बार पटमदा और बोड़ाम प्रखंड कुल 35 बच्चों को सफलता मिली है। सबसे अधिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर के 9 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें सोमनाथ हेंब्रम, आशालता बास्के, कल्याणी राय, रानी भुइयां, रूपाली सिंह, संचिता सोरेन, अनिमा हेंब्रम, संगीता टुडू और समला सिंह शामिल हैं।
एसबीजेएम पब्लिक स्कूल बोड़ाम के चार विद्यार्थी इंद्रजीत सिंह, रानी हेंब्रम, मामोनी बास्के और मानिक बेसरा हैं। उत्क्रमित उच्च विद्यालय लायलम की बिंदु सिंह। मंडल एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोड़ाम की दीपिका सिंह सरदार। साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा की ममता सिंह। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावा के दीपा कुमारी मुर्मू, बृष्टि सिंह और मौमिता हांसदा शामिल हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगाटांड़ के 5 विद्यार्थी कविता सिंह, अष्टमी बास्के, सुमित्रा माहली, हीरा रानी मुर्मू और प्रतिमा कोड़ा हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलुदबनी के मंजूरी हांसदा, रीता किस्कू और शर्मिला हांसदा हैं। मध्य विद्यालय चामटा के सरिता सिंह और सोनाली मांडी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धूसरा की मंजू सिंह। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलाबनी की मनिका हांसदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटमदा की अनाली हांसदा और लतिका सोरेन। केजीबीवी पटमदा के प्रिया किस्कू। आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम के गायत्री बाउरी और रामरंजन सिंह शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को कक्षा 7 से 12वीं तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
टाटा स्टील फाउंडेशन के बीआरपी अरुण मांडी ने बताया कि यह परीक्षा हर वर्ष टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जाती है जिसमें अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के 7वीं में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी शामिल होते हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर के प्रधानाध्यापक संतोष राय समेत सभी शिक्षकों ने अपने विद्यालय से 9 विद्यार्थी उत्तीर्ण होने पर सभी को बधाई के साथ- साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।






























