पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला की कुड़माली छात्रा अमृता को मिली नेट में सफलता
Patamda: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के कुड़माली विषय की छात्रा अमृता महतो ने सफलता हासिल की है।
कुड़माली के व्याख्याता भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि अभी तक पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के कुड़माली विभाग से पांच विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है जो कॉलेज के लिए गर्व की बात है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने अमृता महतो को बधाई के साथ -साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



