पटमदा के बामनी गांव से 2 खस्सी की चोरी
Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क के किनारे बामनी गांव स्थित निमाई मंडल के घर से गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने 2 खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली है। इससे उन्हें करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी सुबह होने पर आसपास में खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। मामले की जानकारी पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को दिए जाने के बाद से पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है। अनुमान है कि रात 2 बजे के बाद अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया गया है। क्योंकि निमाई मंडल के मुताबिक वह रात्रि 1 बजे के बाद ठनठनी घाटी स्थित अपने होटल से जब घर पहुंचे तो सभी 8 बकरियां घर पर मौजूद थीं। सुबह जब उस घर में घुसे तो 2 खस्सी गायब मिला।
गौरतलब हो कि पिछले कई माह से पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में बकरी चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है और इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार रात्रि के समय गश्त अभियान चलाया जा रहा है।





