कुईयानी में नवकुंज महोत्सव सोमवार से, बंगोई तालाब से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुईं हजारों महिलाएं

Patamda: दासानुदास भक्तिपद बाबाजी एवं बोड़ाम आंचलिक नवकुंज कमेटी की ओर से बोड़ाम के कुईयानी पंचायत मंडप मैदान में आयोजित राधानाम नवकुंज का शुभारंभ सोमवार को अहले सुबह शुरू हो जाएगा। इससे पूर्व कमेटी की ओर से बंगोई तालाब से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा का शुभारंभ बंगोई तालाब से हुई जहां सभी महिलाएं पीली साड़ियों में सिर पर कलश लिए पैदल यात्रा करते हुए करीब 4 किमी की दूरी तय कर नवकुंज महायज्ञ स्थल तक पहुंची।
इस दौरान पूरा रास्ता राधे राधे नाम से भक्तिमय हो उठा। कमेटी के अध्यक्ष निधिराम सिंह ने बताया कि सोमवार से राधानाम नवकुंज महायज्ञ प्रारंभ हो जाएगा जो 3 मार्च तक चलेगा और भोगराग सह धुलट 4 मार्च को होगा। कलश यात्रा में जिला पार्षद गीताजंली महतो, दासानुदास भक्तिपद बाबाजी, निधिराम सिंह, माणिक महतो,आदित्य महतो, मनबोध सिंह, माधव चंद्र महतो, नित्यरंजन मंडल, गिरिजा प्रसाद मिश्रा, जगदीश प्रसाद मंडल, मृत्युंजय महतो, बृंदावन दास, शांतनु मुखर्जी, वनमाली बनर्जी, असीम कुमार सोरेन, मनबोध महतो, चित्तरंजन महतो, राखोहरि महतो के साथ- साथ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के प्रबुद्ध लोगों का सक्रिय योगदान रहा।






























