डिमना लेक में 4 दिन में दूसरी बार शव मिलने से सनसनी
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक एक बार फिर सनसनी का केंद्र बन गया है। रविवार दोपहर लेक में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इससे महज चार दिन पहले गुरुवार को भी यहां से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। लगातार दूसरी बार शव मिलने से स्थानीय लोग हैरान और चिंतित हैं। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि ये घटनाएं महज हादसे हैं या इसके पीछे आत्महत्या, हत्या या किसी साजिश की कड़ी जुड़ी हुई है।
Advertisements
स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही महिला के शव पर पड़ी, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शाम 4 बजे तक शव को निकालने का प्रयास जारी रहा।घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की छानबीन की जा रही है।