रामनवमी जुलूस और हरिनाम संकीर्तन में गूंजा भक्ति का स्वर, पिंटू दत्ता हुए शामिल
Jamshedpur: शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड के एनएच-33 किनारे विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा आयोजित रामनवमी के भव्य झंडा जुलूस में जमशेदपुर-04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अखाड़ा समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात पिंटू दत्ता पटमदा के माचा स्थित पुराने हरि मंदिर पहुंचे, जहां 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन शामिल होकर भक्ति रस में डूबे। उन्होंने हरिनाम का श्रवण किया, समिति के सदस्यों से मुलाकात की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कलयुग में हरिनाम संकीर्तन ही मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल और प्रभावी मार्ग है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार करता है। मौके पर उनके साथ बुद्धेश्वर कुंडू, रवि धीवर, प्रधान चंद्र महतो, कमेटी के अजीत दत्त, दिलीप कुमार दत्त एवं मनोज कुमार दत्त सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


