सुबह ही निपटा लें जरूरी काम, कल पटमदा में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चांडिल के मानीकुई ग्रिड से काली मंदिर होते हुए पटमदा विद्युत सब-स्टेशन (33 केवी) तक केबुल का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
Advertisements
यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। मानगो-2 के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य सुबह ही निपटा लें। इस दौरान पटमदा, बोड़ाम एवं काटिन सब-स्टेशन से जुड़े सभी गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।