विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पटमदा सीएचसी में कार्यक्रम, स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

Patamda : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना एवं जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सहिया साथियों ने एमओआईसी व पिरामल संस्था की रूपाली कुमारी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं 13 सहिया साथियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम के तहत सुपरवाइजर फॉर्म फिलिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ तथा समुदाय में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिरामल टीम द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान सहायक आनंद सिंह, बीएएम सुगदा मुर्मू, एमपीडब्ल्यू जन्मेंजय महतो, रवींद्र नाथ दास, बीटीटी भास्कर माहली व सरोज मंडल, सहिया साथी, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।





























