बांग्ला नववर्ष पर सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश, पटमदा में पंचांग वितरण
Patamda: बांग्ला नववर्ष के अवसर पर पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्साह देखने को मिला। विभिन्न संस्थाओं द्वारा लोगों के बीच चना, गुड़, शरबत सहित अन्य सामग्रियों का वितरण कर नववर्ष का स्वागत किया गया। पटमदा के बेलटांड़ चौक परिसर में बुधवार को बुद्धिजीवी मंच के बैनर तले विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों को बांग्ला भाषा और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से बांग्ला पंजिका (पंचांग) वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव कल्याण कुमार गोराई, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मंडल के साथ सलाहकार जगदीश प्रसाद मंडल, प्रदीप कुमार पैड़ा, ईशान चंद्र गोप, शिशुपाल सिंह सरदार, माणिक हालदार, भगीरथ सिंह, नगेन्द्र महतो, रथूलाल मोदक, विश्वनाथ मल्लिक, निर्मल सिंह, परशुराम दास, विभूति भूषण रजक, उज्ज्वल कांति दास, प्रबोध कुमार महतो, डॉ. गौतम गोराई व शालीग्राम मिश्रा सहित ग्राम प्रधान बृंदावन दास, मृत्युंजय महतो, फूलचांद महतो, विश्वनाथ महतो, अनिल महतो, टीकाराम माझी, शंभूनाथ सोरेन, निर्मल सिंह एवं संदीप कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दूसरी ओर बोड़ाम बाजार में बंगो उत्सव समिति से जुड़े वनमाली बनर्जी के नेतृत्व में नववर्ष के स्वागत में सैकड़ों लोगों के बीच गुड़, चना व शरबत का वितरण किया गया।






























