ग्रामीण प्रतिभाओं की चमक: साउथ प्वाइंट स्कूल का शानदार परिणाम, पटमदा की बेटी श्रेया चंद अव्वल

Jamahedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल मिलाकर स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.7% रहा, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय दिया। पटमदा के बेलटांड़ निवासी शिक्षक मदन चंद की बेटी श्रेया चंद ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है और उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ – साथ क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विद्यालय परिवार भी उनकी सफलता से गदगद है।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में श्रेया चंद ने 95.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा विवेक मंडल (94%), प्रत्यूष कुमार दास (93%), संजीत कुमार वर्मा (92%), पार्थ कुमार (90%), अदिति रावत (90%), अंकित कुमार सिंह (89%), प्रियांशु कुंभकार (87%), आयशा परवीन (87%), अविनाश मार्डी (86%) और आफरीन अनवर (86%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “कड़ी मेहनत ही हर सफलता की असली कुंजी है।” उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।






























