Patamda : 19 अप्रैल, रविवार को गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल मैदान में प्रस्तावित सरना सनातन हिन्दू सम्मेलन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष बेलू सिंह ने शुक्रवार को लिखित सूचना पटमदा अंचल कार्यालय को सौंप दी है।
Advertisements
जानकारी के अनुसार, सम्मेलन की नई तिथि को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र जागरण सम्मेलन समिति द्वारा पिछले कई दिनों से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई थीं, लेकिन अचानक स्थगन के कारण आयोजन को टालना पड़ा।