जुगसलाई में जेएलकेएम को मिली मजबूती, 50 युवाओं व समर्थकों ने थामा पार्टी का दामन
Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के नूरी रोड स्थित मिल्लत नगर (गोलघर स्कूल के समीप) में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तपन महतो ने की, जबकि जिला महासचिव सुनील नमाता के नेतृत्व एवं संचालन में समारोह संपन्न हुआ। सदस्यता अभियान के दौरान करीब 50 युवाओं एवं समर्थकों ने टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व, विचारों और जनहित की राजनीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इनमें मो. कासिफ, मो. तौसीफ, मो. आरिफ, मो. साहिद, मो. नदीम, मो. फैसल, मो. शकील, मो. इमरान, मो. समीर, मो. शाहिद, मो. आसिफ, मो. अब्दुल्ला, मो. अफताब, मो. अकरम और इस्माइल अंसारी सहित कुल 50 लोग शामिल रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तपन महतो ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जे एल के एम झारखंड के हक, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं का लगातार बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। जिला महासचिव सुनील नमाता ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी का उद्देश्य हर गांव, वार्ड और मोहल्ले तक जनसरोकार की राजनीति पहुंचाना तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए संगठित करना है। सदस्यता अभियान को सफल बनाने में शमशेर आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने, कार्यक्रम के समन्वय और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क स्थापित करने में उनके योगदान की जिला समिति ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव गणपति करुवा, कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



