आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा में एसएमसी का पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीमंत मिश्रा
Patamda : आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमंत मिश्रा को अध्यक्ष पद पर चुना गया। इसके पहले सैकड़ों अभिभावकों ने 19 सदस्यों का चुनाव किया एवं 6 मनोनीत व चयनित सदस्यों का समर्थन किया।फिर चयनित 25 सदस्यों द्वारा अध्यक्ष श्रीमंत मिश्रा एवं उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से तनुजा मिश्रा को चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत दत्ता ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर नई समिति का स्वागत किया। उन्होंने अपने विदाई संबोधन में विद्यालय के प्रगति का प्रसंशा किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमंत मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु वे हमेशा तत्पर रहेंगे एवं जरूरत होगी तो हमेशा विद्यालय परिवार के साथ खड़ा रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सेठ ने समस्त अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बारिश के मौसम और कृषि कार्य के बावजूद इतनी भारी संख्या में अभिभावकों का आगमन होना ये दर्शाता है कि विद्यालय हित में आप सभी का सहयोग अतुलनीय है। विद्यालय से गणित शिक्षक चंदन मंडल और अंग्रेजी शिक्षिका शुभ्रा महतो को सदस्य बनाया गया। मौके पर विवेकानंद दरिपा, जयंत रजक, तिलोत्तमा कुमारी, श्वेता महतो, ज्योत्स्ना माझी सह सभी शिक्षक शिक्षिका एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



