सहिया साथी के पति के निधन पर घर पहुंची सहकर्मियों ने दी सांत्वना
Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत नामशोल गांव निवासी सहिया साथी के पति माखन लाल सिंह का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया है। इसकी सूचना के बाद बुधवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड की सभी सहिया साथी व मानसी प्लस परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने सहिया साथी मिठू सिंह एवं उनके पुत्र पुत्री से भेंट करते हुए सांत्वना दी।
इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया गया। मौके पर सहिया साथी कल्पना महतो, कल्याणी महतो आदि मौजूद थीं।



